आधाशीषी (माइग्रेन) के दर्द से राहत पाने के आसान घरेलू उपाय

आधाशीषी (माइग्रेन) के दर्द से राहत पाने के आसान घरेलू उपाय

आधाशीषी (माइग्रेन) के दर्द से राहत पाने के आसान घरेलू उपाय

आधाशीषी (माइग्रेन) सिर के एक हिस्से में तेज़ दर्द, उल्टी और चक्कर आने जैसी समस्याएं होती हैं। यह एक आम सिरदर्द है, लेकिन बहुत दर्दनाक हो सकता है। माइग्रेन के दर्द को कम करने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय हैं, जिनसे राहत पाई जा सकती है। आइए जानें, कैसे आप घर पर इन उपायों को अपना सकते हैं।

**आधाशीषी क्यों होता है?**

- **तनाव और काम का दबाव**।
- **नींद की कमी**।
- **अनियमित खानपान और पानी की कमी**।
- **ज्यादा रोशनी और शोर**।

**आधाशीषी दर्द के लक्षण**

- सिर के एक तरफ तेज़ दर्द।
- उल्टी या चक्कर आना।
- तेज़ रोशनी और आवाज़ से परेशानी।
- थकान या कमजोरी।

**आधाशीषी दर्द को ठीक करने लिए घरेलू उपाय**

**1. पुदीने का तेल**

**आईए जानते हैं कि यह कैसे मदद करता है?**
पुदीने का तेल सिरदर्द को कम करता है और मांसपेशियों को आराम देता है।

**आईए जानते हैं कि इसे कैसे इस्तेमाल करें?**

1. सबसे पहले पुदीने के तेल की कुछ बूंदें अपनी उंगलियों पर लें।
2. फिर इसे अपने माथे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं। और कुछ देर तक शांत जगह पर बैठ जाएं, कुछ देर बाद आपके आधाशीषी दर्द में आपको आराम मिलने लगेगा।

                              पुदीने का तेल 

**2. अदरक का रस**

**आईए जानते हैं कि यह कैसे काम करता है?**
दोस्तों अदरक सिरदर्द और उल्टी को रोकने में मदद करता है। दोस्तों अदरक का रस हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है

**आईए जानते हैं कि इसे कैसे इस्तेमाल करें?**

1. सबसे पहले अदरक को पीस लें और फिर किसी सूती कपड़े से अदरक के रस को छान लें।
2. फिर इसमें थोड़ा शहद मिला लें, और दिन में इस रस को 3 से 4 बार पीएं इससे आपके सिर के दर्द में बहुत आराम मिलेग

                                अदरक का रस 

**3. बर्फ की सिकाई**

- **आईए जानते हैं कि यह कैसे मदद करता है?**

दोस्तों बर्फ सिरदर्द को ठीक करने में मदद करता है।

**आईए जानते हैं कि इसे कैसे इस्तेमाल करें?**

1. सबसे पहले एक कपड़े में बर्फ के टुकड़े को लपेट लें और फिर इससे से अपने माथे और गर्दन पर 10 से 15 मिनट रखें। जब आप ऐसा करते हैं तो आपके सिर की मांसपेशियों में रक्तसंचार तेज होने लगता है और आपके सिर के दर्द में आराम लगने लगेगा।

                          बर्फ से सिर की सिकाई 

**4. तुलसी , अदरक, कालीमिर्च और शहद का काढ़ा**

- **आईए जानते हैं कि यह कैसे मदद करता है?**

दोस्तों तुलसी की चाय माइग्रेन को शांत करती है। और यह सिर की मांसपेशियों को ताकत देती है और हमारी याददाश्त को भी बढ़ाने में मदद करती है।

 **आईए जानते हैं कि इसे कैसे इस्तेमाल करें?**

1. सबसे पहले तुलसी के 4 से 5 पत्ते पानी में डालकर उबालें। और इसमें 3 से 4 कालीमिर्च डालें और थोड़ी सी अदरक कूट कर डालें और इन सभी का काढ़ा बना लें।
2. फिर इसमें दो चम्मच शहद डालकर इसे अच्छे से मिला लें , मिलाने के बाद इसे गर्म गर्म पिएं , और इस काढ़े को दिन में कम से कम 3 से 4 बार पिएं इससे आपके सिर का दर्द रुक जायेगा।

             तुलसी, अदरक,शहद और कालीमिर्च का काढ़ा 

**5. लैवेंडर का तेल**

 **आईए जानते हैं कि यह कैसे काम करता है?**

दोस्तों लैवेंडर का तेल माइग्रेन के दर्द को कम करता है तथा यह मन और दिमाग को शांत करता है। दोस्तों लैवेंडर का तेल दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

**आईए जानते हैं कि इसे कैसे इस्तेमाल करें?**

1. दोस्तों सबसे पहले 4 से 5 बूंद लैवेंडर का तेल एक कप गर्म पानी में डालें और फिर पानी को खूब गर्म कर लें, जब पानी में भाप बन जाए तो अपने सिर को तौलिया से अच्छे से ढक लें और इस भाप को धीरे-धीरे सांस के द्वारा लें। इससे आपके सिर की नसों में जो खिंचाव था वह सही हो जाएगा और आपके सिर का दर्द ठीक हो जाएगा।

                             लैवेंडर का तेल

**सावधानियां और सुझाव**

- खूब पानी पिएं ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

- ज्यादा तेज़ रोशनी और शोर से बचें।

- सही समय पर खाना खाएं और नियमित नींद लें।

- इन घरेलू उपायों को नियमित रूप से अपनाएं।

**माइग्रेन से बचने के उपाय**

- **तनाव से बचें**: योग और ध्यान करें।

- **समय पर सोएं और जागें**: नींद की कमी न होने दें।

- **संतुलित आहार लें**: जंक फूड और ज्यादा चीनी से बचें।

- **हल्का भोजन करें।

- **मस्तिष्क को सही रखने के लिए व्यायाम जरूर करें।

**निष्कर्ष**

आधाशीषी (माइग्रेन) का दर्द परेशान कर सकता है, लेकिन इन आसान घरेलू उपायों से राहत पाई जा सकती है। पुदीने का तेल, अदरक का रस, तुलसी की चाय, बर्फ की सिकाई और लैवेंडर का तेल जैसे उपाय सिरदर्द को कम करने में मदद करते हैं। अगर ये उपाय काम न करें या दर्द बार-बार हो, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.