कोलेस्ट्रॉल को तुरंत कम करने के घरेलू उपाय | Home Remedies to Reduce Cholesterol Immediately
दोस्तों आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। बड़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल हार्ट की समस्या और हार्ट अटैक का मुख्य कारण बन सकता है। हालांकि, इसे दवाओं के साथ-साथ प्राकृतिक और घरेलू उपायों से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे, जो कोलेस्ट्रॉल को तुरंत कम करने में सहायक होते हैं।कोलेस्ट्रॉल को तुरन्त कम करें
**1. मेथी के बीज (Fenugreek Seeds)**
दोस्तों मेथी के बीज जो होते हैं वह हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और अगर इन मेथी के बीजों का सही से इस्तेमाल किया जाए तो यह हमारे शरीर की बहुत सी बीमारियों को ठीक करता है, अगर इन्हीं मेथी के बीजों का उपयोग कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाए तो यकीन मानिए कि यह आपके शरीर के कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। दोस्तों इनमें फाइबर होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है।**कैसे इस्तेमाल करें?**
- दोस्तों इसके लिए 1 चम्मच मेथी के बीजों को रातभर पानी में भिगो दें। और सुबह में उठकर इसे छानकर खाली पेट पीने से आपके बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है,और हार्ट को मजबूत करता है।
**इसके क्या फायदे हैं:**
- दोस्तों यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। और आपके हार्ट को मजबूत बनाता है। और साथ में यह पाचन क्रिया में सुधार करता है।पानी में भीगे हुए मेथी के बीज
**2. लहसुन (Garlic)**
दोस्तों लहसुन एक प्राकृतिक औषधियों में से एक है और यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत फायदेमंद होता है। और यह शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता है और ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है।**इसे कैसे इस्तेमाल करें?**
दोस्तों रोजाना सुबह खाली पेट 2 से 3 कच्चे लहसुन की कलियां खाएं। और आप लहसुन का पाउडर भी बनाकर अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। और इसका लाभ ले सकते हैं।**इसके फायदे:**
- दोस्तों यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। और हार्ट को मजबूत करता है, और साथ ही डाइजेशन को भी ठीक करता है।- दोस्तों यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, और ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है।
लहसुन की कलियां
**3. आंवला (Indian Gooseberry)**
दोस्तों आंवला विटामिन C से भरपूर होता है, आवंला कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है। आवंला हमारे शरीर में विटामिन सी की कमी दूर करता है और यह लिवर को मजबूत और बेहतर बनाता है और हृदय को भी स्वस्थ रखता है। और हार्ट अटैक की समस्या को दूर करता है।**कैसे इस्तेमाल करें?**
- दोस्तों आपको बाजार से ताजे आंवले लेकर आना है, फिर उन आंवले का रस निकलना उसके बाद 1 गिलास पानी में मिलाकरइसे सुबह खाली पेट पिएं।