शुगर तुरंत कम करने के घरेलू उपाय | Home Remedies to Reduce Sugar Immediately
डायबिटीज एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, लेकिन इसे सही दिनचर्या और घरेलू उपायों से नियंत्रित किया जा सकता है। ब्लड शुगर का अचानक बढ़ जाना न केवल असुविधाजनक होता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक भी हो सकता है। इसलिए, इस लेख में हम आपको ऐसे सरल और प्राकृतिक घरेलू उपाय बताएंगे, जिनसे आप ब्लड शुगर को तुरंत नियंत्रित कर सकते हैं।
1. आंवला (Indian Gooseberry)।
दोस्तों आंवला विटामिन C से भरपूर होता है और यह इंसुलिन उत्पादन को बेहतर बनाता है। और हमारे शरीर में विटामिन C की कमी को दूर करता है। दोस्तों आवंला शुगर को कम करने में बहुत उपयोगी है।**इसको कैसे इस्तेमाल करें?**
- दोस्तों सबसे पहले आपको 4 से 5 आवंला लेना है फिर इन्हें अच्छे से साफ कर लेना है फिर इन आंवले को मिक्सर में डाल कर पीस लेना है उसके बाद इन पिसे हुए आंवले के रस को निकाल लेना है। उसके बाद इस आंवले के रस को एक कप पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पीना है। दोस्तों यह आप यह कार्य रोज करेंगे तो आपके शुगर को कम करने में बहुत अच्छा फायदा देता है**आवंला के फायदे:**
- दोस्तों आवंला ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। और साथ ही शरीर में विटामिन C की कमी को दूर करता हैदोस्तों आवंला हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
आंवला के फायदे
2. गिलोय (Giloy)**
दोस्तों गिलोय अपने औषधीय गुणों से भरा हुआ पौधा है, और जो भी लोग अपने डेली रूटीनमें गिलोय का या इसका काढ़ा बनाकर पीते हैं तो उनके ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है और हमारे शरीर में इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाता है और शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत प्रदान करता है गिलोय हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है।**इसे कैसे इस्तेमाल करें?**
सबसे पहले दोस्तों गिलोय के 2 से 3 टुकड़ों को पीस कर उनका का रस निकाल लेंगे , फिर इसके रस को 1 से 2 चम्मच रस को पानी में मिलाकर सुबह में पिएं। या फिर गिलोय का चूर्ण बना लें और उसे सुबह में उठकर इसका सेवन करें और या फिर इसके 2 से 3 टुकड़ों को पानी में डाल लें और 4 से 5 काली मिर्च और साथ ही में तुलसी की कुछ पत्ती डालदें और इसे बढ़िया से उबाल लें और इसका काढ़ा बनाकर पी लें इससे आपके बहुत आराम मिलेगा।**इसके फायदे:**
- दोस्तों गिलोय के इस्तेमाल से शुगर को तुरंत नियंत्रित करता है।- दोस्तों गिलोय हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
गिलोय के फायदे
**डायबिटीज में ध्यान देने योग्य बातें**
- **संतुलित आहार लें:**
दोस्तों अपने भोजन में साबुत अनाज, हरी सब्जियां और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें। जैसे --साबुत चना, साबुत हरा मूंग दाल, साबुत सोयाबीन बीज, मूंगफली के दाने
- **नियमित व्यायाम करें:**
दोस्तों रोजाना 30 मिनट का व्यायाम ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। जैसे --सुबह में उठकर नंगे पैर कुछ देर हरि घास में टहलना, सूर्य नमस्कार, कपालभारती, भस्त्रिका प्राणायाम , अन्लोमविलोम, और भी कुछ योगासन हैं जिनको करना चाहिए।