तुलसी और शहद:(Tulsi aur shahad) के प्राकृतिक और प्रभावी घरेलू उपचार
प्रकृति ने हमें ऐसे कई अद्भुत तत्व दिए हैं जो न केवल बीमारियों को दूर रखते हैं, बल्कि हमारी सेहत को मजबूत भी बनाते हैं। तुलसी और शहद ऐसे ही दो अमूल्य खजाने हैं, जिन्हें आयुर्वेद में वर्षों से उपयोग किया जाता रहा है। तुलसी को "जड़ी-बूटियों की रानी" और शहद को "प्राकृतिक मीठा अमृत" कहा जाता है। इन दोनों को मिलाकर के इस्तेमाल करने से कई समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। इसलिए दोस्तों आज हम अपने इस ब्लॉग में तुलसी और शहद के विभिन्न घरेलू उपचारों और उनको बनाने की लाभकारी विधियों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।तो आईए तुलसी और शहद के लाभकारी गुणों के बारे में विस्तार से जानते हैं:----
तुलसी और शहद
**तुलसी और शहद के लाभ**
**तुलसी के लाभकारी गुण और इसके फायदे**
1. दोस्तों तुलसी हमें *एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल:* औषधि है, दोस्तों तुलसी हमें सभी प्रकार के रोगों से लड़ने में मदद करती है।2. दोस्तों तुलसी हमारी रोग प्रतिरोग क्षमता प्रणाली को मजबूत बनाती है, और साथ ही तुलसी हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाती है।
3. दोस्तों तुलसी हमारी सांस की सभी समस्याओं को खत्म करती है, और साथ ही तुलसी गले की खराश, खांसी और सर्दी , जुकाम में फायदा करती है।
4. दोस्तों तुलसी में डिटॉक्सिफिकेशन की क्रिया होती है जो हमारे शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालती है।
तुलसी
दोस्तों तुलसी और शहद के लाभकारी गुणों के बारे में जितना बताया जाए उतना कम है।
**शहद के गुण और फायदे**
1. दोस्तों शहद हमारे गले की अधिकतम समस्याओं को दूर करता है और हमें रोग से आराम दिलाता है, दोस्तों शहद गले की जकड़न, चुभन और खराश को भी ठीक करता है।2. दोस्तों शहद में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है जो हमारे शरीर को अंदर से साफ करता है और साथ ही शरीर की सूजन को भी ठीक करता है।
3. दोस्तों शहद को एक एनर्जी बूस्टर भी कहा जाता है और शहद हमारे शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने का प्राकृतिक स्रोत है।
4. शहद त्वचा और बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है और यह हमारी त्वचा को पोषण देता है और साथ ही बालों को स्वस्थ बनाता है।
4. शहद त्वचा और बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है और यह हमारी त्वचा को पोषण देता है और साथ ही बालों को स्वस्थ बनाता है।
असली शहद
**तुलसी और शहद के साथ मिलाकर बनने वाले विभिन्न प्रकार के घरेलू उपचार**
1. **तुलसी और शहद का काढ़ा**
**आईए जानते हैं कि इसके क्या फायदे हैं :**
दोस्तों तुलसी और शहद को मिलकर खाने से हमें सर्दी, खांसी, जुकाम और गले की खराश में राहत पहुंचता है और हमारी इम्युनिटी को बढ़ाने का काम करता है।**आईए जानते हैं कि इसे कैसे बनाएं:**
- दोस्तों सबसे पहले हमें 5 से 6 तुलसी के पत्तों को पानी में साफ करना है उसके बाद इन तुलसी के पत्तों को एक गिलास पानी में उबालना है और यह पानी तब तक उबालना है जब तक पानी उबालकर आधा न हो जाए, और जब आधा गिलास पानी रह जाए तो इसको छान लेना है उसके बाद में इसी पानी में एक चम्मच शहद को मिलाना है। और शहद को मिलाने के बाद इसे दिन में कम से कम 3 से 4 बार पीना है। और यह लगातार 2 से 3 दिन पीना है,और फिर देखना आपकी सर्दी,खांसी, जुकाम और गले की खारांश कैसे दूर भागती हैतुलसी और शहद का काढ़ा
2. तुलसी, अदरक और शहद का मिश्रण (मिलाना है)**
**आईए जानते हैं इसके क्या फायदे हैं :**
दोस्तों तुलसी इम्यूनिटी बढ़ाने और सर्दी ,खांसी, जुकाम और बलगम को कम करने में बहुत ही फायदेमंद है।**आईए जानते हैं कि इसे कैसे बनाएं:**
- दोस्तों सबसे पहले आप अदरक को अच्छे से कूट पीस कर महीन कर लें, फिर उस महीन की गई अदरक को कपड़े की मदद से दवा कर के उसका का रस निकाल लें, फिर 1 चम्मच अदरक के रस में 5 से 6 तुलसी के पत्ते पीसकर उसके रस को निकाल लें , और इन दोनों के रस को 1 चम्मच शहद में मिलाएं। और सुबह खाली पेट लें, और इस काम को दिन में कम से कम 3 से 4 बार जरूर करें आपको इससे बहुत आराम मिलेगा।तुलसी, और शहद का मिश्रण।
**3. शहद और तुलसी के साथ चाय**
**आईए जानते हैं इसके फायदे:**
दोस्तों शहद और तुलसी अपने औषधीय गुणों की वजह बहुत चर्चित रहती हैं दोस्तों शहद और तुलसी की चाय बनाकर पी जाए तो यह सर्दी, थकावट और तनाव को दूर करते हैं और साथ ही हमारे शरीर की इम्युनिटी को भी बढ़ाते हैं।
**आईए जानते हैं कि इसे कैसे बनाएं:**
- दोस्तों सामान्य रूप से जैसे चाय बनाते है ठीक उसी तरह से हमें चाय बनाना है दोस्तों चाय बनाते समय इसमें 4 से 5 तुलसी के पत्ते डाल दें, फिर उसको अच्छे से पका लें, जब आपकी यह तुलसी वाली चाय बन जाए तब उस चाय को छान लें, फिर चाय को छानने के बाद इसमें 1 चम्मच शहद मिला लें, और फिर गर्मागरम चाय की तरह से इसे पी लें, दोस्तों अगर आप इस चाय को दिन में कम से कम दो बार अगर पी लेते हैं तो आप देखना कि आपकी सर्दी, थकान, और मानसिक तनाव से बहुत आराम मिलेगा।शहद और तुलसी की चाय
दोस्तों हमने आपको तुलसी, शहद और अदरक के के प्राकृतिक गुणों के बारे में जानकारी देने की कोशिश की है, दोस्तों यह घरेलू नुस्खों के बारे में और जानकारी आप तक हम लेख के माध्यम से पहुंचाते रहेंगे, दोस्तों यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेन्ट करके जरूर बताएं, दोस्तों इसी तरह की और जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग पर बने रहे, और अपना और अपने परिवार के स्वास्थ को इन प्राकृतिक घरेलू नुस्खों को अपनाते रहें। धन्यवाद।